फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Adults clashed over children's fight, four suffered injuries due to stone pelting

Roorkee News: बच्चों के झगड़े में बड़े भिड़े, पथराव में चार के सिर फूटे

Mon, 14 Apr 2025 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Adults clashed over children's fight, four suffered injuries due to stone pelting
मामूली बात पर रविवार रात बच्चों में झगड़ा हो गया। इसकी शिकायत बच्चों ने अपने परिवार तक पहुंचा दी। इसके बाद बच्चों का झगड़ा बड़ों तक जा पहुंचा तो दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव में चार लोगों के सिर फूटे हैं। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बमुश्किल मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। दोनों पक्षों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


रुड़की कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर में रविवार रात बच्चों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। बच्चे पहले तो काफी देर तक खुद झगड़े और बाद में इसकी शिकायत अपने परिवार से की। इसके बाद दोनों पक्षों के बड़े भी आपस में भिड़ बैठे और मामला गाली गलौज, मारपीट से लेकर पथराव तक पहुंच गया।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि एक पक्ष के जुल्फिकार और आलम पक्ष के चार लोग पथराव में घायल हुए हैं। बच्चों की मामूली बात पर दो पक्षों में हुए पथराव से गांव में भी अफरातफरी मच गई। लोगों ने भी इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच मामला तनावपूर्ण होने पर पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद थपलियाल ने बताया कि बच्चों के झगड़े में मारपीट हुई थी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। यदि किसी पक्ष ने माहौल खराब करने का दोबारा प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed