फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Administration takes strict action against the poor condition of Sabri pond, clean-up drive begins

Roorkee News: साबरी तालाब की बदहाली पर प्रशासन सख्त, सफाई अभियान शुरू

Sat, 27 Dec 2025 05:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
Administration takes strict action against the poor condition of Sabri pond, clean-up drive begins
विश्व प्रसिद्ध दरगाह पिरान कलियर स्थित ऐतिहासिक साबरी तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देश पर तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी की निगरानी में शनिवार को तालाब की सफाई कराई गई। इस दौरान पंप लगाकर तालाब में भरा गंदा पानी बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन


साबरी तालाब दरगाह परिसर का एक पुराना और ऐतिहासिक तालाब है। वर्ष 2011 में करोड़ों रुपये की लागत से यूपी निर्माण निगम की ओर से इसका जीर्णोंद्धार कराया गया था। उस समय तालाब की चहारदीवारी भी बनाई गई लेकिन निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर निगम चला गया। बाद में दरगाह प्रबंधन ने अपने स्तर से तालाब का सौंदर्यीकरण कराया और पानी की शुद्धता बनाए रखने के लिए ऑक्सिडेशन मशीन भी लगाई गई जो वर्तमान में रखरखाव के अभाव में खराब पड़ी है।
विज्ञापन


समय के साथ तालाब में गंदगी बढ़ती चली गई और आसपास के नालों का दूषित पानी भी इसमें मिलने लगा। पिछले दो वर्षों से उर्स मेले के दौरान केवल अस्थायी सफाई कराकर तालाब को ठेके पर दिया जाता रहा। उर्स के समय मनोरंजन के लिए तालाब में नौकाएं भी चलाई गईं लेकिन मेले के समाप्त होते ही फिर से हालात बिगड़ गए और तालाब में गंदगी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि लंबे समय से तालाब में गंदा पानी जमा होने और किनारों पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर शनिवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि तालाब के चारों ओर किए गए अवैध अतिक्रमण को भी जल्द हटाया जाएगा। साथ ही साबरी तालाब के स्थायी सौंदर्यीकरण और बेहतर रखरखाव के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद तालाब को व्यवस्थित रूप से ठेके पर देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed