{"_id":"6a563e400a0c3432a508ae77","slug":"administration-on-alert-ahead-of-sabir-pak-urs-arrangements-reviewed-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1017752-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: साबिर पाक उर्स से पहले प्रशासन अलर्ट, व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: साबिर पाक उर्स से पहले प्रशासन अलर्ट, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स की प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में हुई बारिश के बाद दरगाह क्षेत्र में जलभराव की समस्या सामने आने पर अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
दरगाह साबिर पाक का सालाना उर्स अगस्त महीने के दूसरे सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ और तहसीलदार विकास अवस्थी ने नगर पंचायत की टीम के साथ दरगाह क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जलभराव वाले स्थानों, नालों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान नालों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर नगर पंचायत को तत्काल सफाई कराने और आवश्यकता अनुसार नालों का चौड़ीकरण कराने के निर्देश दिए गए। वहीं निरीक्षण के दौरान नालों और सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए। कुछ अन्य स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि इस बार भी उर्स से पहले विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा ताकि जायरीन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान ईओ कुलदीप सिंह चौहान, सुपरवाइजर इंतखाब आलम, राव शारिक, राव सिकंदर, अफजाल अली सहित दरगाह प्रबंधन और नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद रहे।