{"_id":"c62bc13edca67e3e566c26f4c45dc38b","slug":"adm-arrived-to-enquiry-for-controversial-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित कमरे की जांच को कलियर पहुंचे एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित कमरे की जांच को कलियर पहुंचे एडीएम
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह के एक कमरे को लेकर चल रहे विवाद की जांच के लिए एडीएम शनिवार को पिरान कलियर पहुंचे। उन्होंने कमरे में काबिज और शिकायत कर्ताओं के अलावा ग्रामीणों से भी जानकारी ली। बयान दर्ज करने के बाद एडीएम वापस लौट गए।
दरगाह साबिर पाक में कई दशक तक खादिम रहे बाबा जिलानी का पांच साल पहले इंतकाल हो गया था। उनके कमरे में उत्तराधिकारी हाफिज मेराज ने रहना शुरू कर दिया था। शिकायतों पर दरगाह प्रबंधन ने कमरा खाली करा लिया था। विवाद बढ़ने पर वर्ष 2012 में तत्कालीन राज्यपाल अजीज कुरैशी के आदेश पर कमरा सील कर दिया गया। इसके बाद दरगाह प्रशासन ने ही एक नाटकीय घटनाक्रम में सील तुड़वाकर कमरा हाफिज मेराज के हवाले कर दिया था।
इस बार सूफी खलीक आदि ने फिर से जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक से कमरे में कब्जे की शिकायतें की। डीएम के आदेश पर शनिवार को एडीएम अभिषेक त्रिपाठी जांच के लिए पिरान कलियर पहुंचे। उन्होंने हाफिज मेराज, शिकायतकर्ताओं और ग्रामीणों से कमरे पर कब्जे की बाबत जानकारी ली। एडीएम ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।