फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ACMO raids private hospitals, notice issued to one

Roorkee News: एसीएमओ का निजी अस्पतालों में छापा, एक को नोटिस

Sun, 24 Nov 2024 03:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
ACMO raids private hospitals, notice issued to one
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iछापे से पहले ही दो अस्पताल मिले बंद, एक का नहीं मिला रजिस्ट्रेशन
I
I

I
Iजुर्माना लगाने की भी चल रही कार्रवाई, अस्पतालों के दस्तावेज चेक किए
I
Iएससीएमओ ने मंगलौर और लंढौरा में चल रहे निजी अस्पतालों पर छापा मारा। इस दौरान दो अस्पताल बंद मिले। एक अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले। एसीएमओ ने जांच की तो पता चला कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इस पर अस्पताल को नोटिस दिया गया है। साथ ही जुर्माना लगाने की भी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, एसीएमओ ने तीनों के संचालकों को दस्तावेज दिखाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
I
Iमंगलौर और लंढौरा के आसपास के इलाके में कई निजी अस्पताल चल रहे हैं। पिछले दिनों एक अस्पताल की जांच में सामने आया था कि संचालक ने फर्जी तरीके से एक डॉक्टर के नाम से रजिस्ट्रेशन किया था। पुलिस ने संचालक पर केस भी दर्ज किया था। इस बीच लोगों ने शिकायत की थी कि कई ऐसे अस्पताल चल रहे हैं। इनमें नामी डॉक्टरों के नाम के बोर्ड लगे हैं लेकिन इलाज झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iशिकायत पर शनिवार को एसीएमओ अनिल वर्मा ने मंगलौर में एक अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान अस्पताल के गेट पर ताला लटका मिला। इसके बाद पास के ही एक अन्य अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर व्यवस्थाएं सही मिलीं। इसके बाद एसीएमओ ने लंढौरा की आंबेडकर काॅलोनी स्थित एक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iइसके अलावा उन्होंने रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित अस्पतालों का निरीक्षण किया। भनक लगते ही अस्पताल संचालक ताले लगाकर फरार हो गए। इसके बाद थिथौला में अस्पताल का निरीक्षण किया तो उसपर भी ताला लटका मिला। एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि आंबेडकर कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल को नोटिस दिया गया है। इसके खिलाफ जुर्माने की भी कार्रवाई की जा रही हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article