{"_id":"682cc724545598cb7e022c0d","slug":"accused-of-theft-in-under-construction-house-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-695610-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: निर्माणाधीन मकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: निर्माणाधीन मकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक युवक को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक चाकू भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
लक्सर कोतवाली के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव निवासी नौशाद ने पुलिस को बताया था कि वह गांव में अपने मकान का निर्माण करा रहा है। 18 मई को जब वह अपने मकान पर गया तो उसने देखा कि यहां रखे विद्युत तार के बंडल, ग्रीस आदि सामान चोरी हो गया है। ग्रामीण की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोर की तलाश कर रही थी।
सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने एक आरोपी शेर आलम उर्फ बुद्धू निवासी सुल्तानपुर को फूलगढ़ गांव की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से एक चाकू बरामद किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मकान से चोरी किए गए तार के चार बंडल और अन्य सामान बरामद किया। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी तार को गला कर उसमें से तांबा निकालकर बेच रहा था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।