फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused of injecting a girl with mercury due to enmity

Roorkee News: रंजिश में युवती को मर्करी के इंजेक्शन लगाने का आरोप

Thu, 05 Mar 2026 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Accused of injecting a girl with mercury due to enmity
क्लीनिक संचालक से उपचार के दौरान युवती की हालत बिगड़ गई। स्थिति अधिक खराब होने पर युवती को पहले रुड़की इसके बाद दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया। परिजनों ने क्लीनिक संचालक पर पारिवारिक रंजिश के कारण युवती को मर्करी (पारे) के इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के खडंजा कुतुबपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ दिसंबर को उनके परिवार में विवाह समारोह के दौरान रिश्ता कराने वाले पवन कुमार के साथ परिजन और उनका विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया था। 13 दिसंबर को पवन अपने परिवार के साथ उनके घर आया और अपमानित किए जाने पर नाराजगी जताते हुए परिवार से बदला लेने की बात कही थी।
विज्ञापन




राजेंद्र के अनुसार, 15 दिसंबर को उनकी 26 वर्षीय बेटी लक्सर आई थी। तबीयत खराब होने पर वह पवन के क्लीनिक पर गई। वहां पवन ने उपचार के दौरान उसके कूल्हे पर इंजेक्शन लगाया गया था। 10 जनवरी को दोबारा युवती की तबीयत खराब होने पर वह स्वयं उसे पवन के क्लीनिक पर लेकर आए जहां दोबारा उसने इंजेक्शन लगाकर उसे दवाएं दी लेकिन उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ती रही और उसके कूल्हे में सूजन, दर्द, मवाद और खून आना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 फरवरी को अधिक तबीयत बिगड़ने पर वह अपनी बेटी को हायर सेंटर लेकर गए जहां चिकित्सक ने उन्हें युवती को किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। वह बेटी को सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली लेकर गए। राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी के दोनों कूल्हों पर मर्करी (पारा ) के इंजेक्शन लगाए गए हैं। समय रहते उपचार मिलने पर किसी प्रकार उसकी जान बच सकी। राजेंद्र सिंह ने आरोपी पवन कुमार पर रंजिश के कारण जानबूझकर उनकी बेटी को पारे का इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।




विषैली धातु है मर्करी (पारा)

लक्सर। मर्करी (पारा) एक विषैली धातु है। लक्सर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि पारे के संपर्क में आने से तंत्रिका तंत्र, पाचन तंत्र, रोग प्रतिरक्षा प्रणाली प्रभावित होती है। यह फेफड़े गुर्दा, त्वचा और आंखों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। पूर्व में थर्मामीटर और रक्तचाप मापने के यंत्र में इसका इस्तेमाल होता था लेकिन काफी समय पहले इसका प्रयोग बंद हो चुका है। यह आसानी से उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed