फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused in train robbery case arrested after two and a half years

Roorkee News: ट्रेनों में लूटपाट की वारदात का आरोपी ढाई साल बाद गिरफ्तार

Wed, 14 Oct 2026 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Accused in train robbery case arrested after two and a half years
सिग्नल पर मिट्टी लगाकर ट्रेनों को रोककर यात्रियों से लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद करीब ढाई साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी कैनूर को आखिरकार लक्सर जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। 17 मई 2024 की रात को बदमाशों ने सिग्नल पर मिट्टी लगाकर पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और गोरखपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों को लक्सर आउटर पर रोक लिया था। इसके बाद बदमाश यात्रियों से नकदी और आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। यात्रियों से सूचना मिलने पर आरपीएफ प्रभारी की ओर से जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया कि पुलिस की जांच में वारदात के मास्टरमाइंड कैनूर निवासी मस्तगढ़ थाना झिंझाना जनपद शामली उत्तर प्रदेश की पहचान हुई थी लेकिन आरोपी फरार हो गया था। उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करने के साथ ही इनाम घोषित किया गया था। यह इनाम बढ़कर 25 हजार हो गया था लेकिन बीते करीब ढाई साल से वह अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता आ रहा था।
विज्ञापन


जीआरपी और एसओजी टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थीं। 13 अक्तूबर की रात को आरोपी ट्रेन में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से एथल रेलवे स्टेशन से पूर्व जंगल में छिपा था। इस दौरान पुलिस को उसके क्षेत्र में आने की जानकारी मिली। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान और उपनिरीक्षक रचना देवरानी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दो तरफ से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न कोई स्थायी ठिकाना, न मोबाइल फोन का इस्तेमाल
लक्सर। एसपी ने बताया कि आरोपी का कोई ठिकाना नहीं है। वह मोबाइल फोन भी इस्तेमाल नहीं करता था। आरोपी अलग-अलग राज्यों में चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। लक्सर में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी यूपी, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शहरों में रहता रहा। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस टीमें कई बार इन राज्यों में अलग-अलग शहरों में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed