{"_id":"67af9515328248082c008d5c","slug":"accused-arrested-for-duping-rs-144-crore-in-the-name-of-share-trading-roorkee-news-c-5-1-drn1030-619614-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.44 करोड़ रुपये ठगने का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.44 करोड़ रुपये ठगने का आरोपी दबोचा
विज्ञापन
I
II- राजस्थान के सीकर जिले से आरोपी को किया गया गिरफ्तार, हरिद्वार निवासी महिला से हुई थी ठगी
I
I
I
Iऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हरिद्वार की महिला से 1.44 लाख रुपये ठगने के आरोपी को राजस्थान के सीकर से गिरफ्तार कर लिया गया। साइबर थाना पुलिस ने आरोपी के पास से संबंधित बैंक खाते में प्रयोग होने वाला मोबाइल नंबर और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी के खातों में ढाई करोड़ से भी ज्यादा का लेनदेन मिला है।
I
I
I
Iएसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि हरिद्वार की रहने वाली एक महिला ने पिछले दिनों शिकायत की थी। महिला को यूनाइटेड किंगडम के एक व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया था। यह मैसेज क्वांटम कैपिटल के नाम से था। इसमें उसने खुद को भारतीय ब्रॉकर बताया और महिला से शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए कहा। महिला ने शुरुआत में उसकी बातों में आकर 12 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसमें उन्हें करीब चार हजार रुपये का लाभ भी दर्शाया गया। महिला ने इस रकम को अपने खाते में भी ले लिया। इस पर उन्हें विश्वास हो गया और उन्होंने ठगों के कहने पर और निवेश करना शुरू कर दिया।
I
I
I
Iउन्हें बताया जा रहा था कि जैसे ही वह ट्रेडिंग करेंगी 15 मिनट के भीतर लाभ की रकम उनके खाते में आ जाएगी, लेकिन महिला को अब तक कोई लाभ की रकम नहीं मिली। उनसे क्वांटम कैपिटल के माध्यम से 65 लाख रुपये और क्यूयू मीडिया के माध्यम से 79 लाख रुपये जमा कराए गए। इस तरह ठगों ने उनसे 1.43 करोड़ रुपये अपने खातों में जमा करा लिए। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच की गई तो पता चला कि इनमें एक बैंक खाते में ज्यादातर रकम गई है। इसमें करीब ढाई करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन भी मिला।
विज्ञापन
I
Iइस आधार पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की तो कई जगह दबिश दी गई। इस बीच अलवर राजस्थान के रहने वाले कैलाश सैनी नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खुद के खाते में 30 लाख रुपये से ज्यादा का संदिग्ध लेनदेन मिला है। उसके खिलाफ राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी कुल 15 शिकायतें दर्ज हैं।I