{"_id":"624e15e89738373bba8a9ea93d3d9065","slug":"accuse-vishal-in-police-custody-remand-bike-seized-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल रिमांड पर, बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल रिमांड पर, बाइक बरामद
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल पहुंचे बसंत हत्याकांड के आरोपी विशाल को पुलिस ने बुधवार को रिमांड पर लिया। सात घंटे की रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बाइक पुलिस ने बरामद कर ली। फरार चल रहे छठे आरोपी पंडित उर्फ नीरज के ठिकानों को लेकर भी उससे पूछताछ की गई। शाम पांच बजे रिमांड पूरा होने पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बसंत हत्याकांड में बुल्ला उर्फ विनय की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चार दिन पहले पंकज और मनीष को भी गिरफ्तार कर लिया था। जबकि शहर की गोलभट्टा कॉलोनी निवासी विशाल जमानत तुड़वाकर खुद ही जेल पहुंच गया था। मंगलवार को पुलिस ने प्रवीण वाल्मीकि के भांजे आशीष उर्फ कन्नू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुद जेल पहुंचे विशाल की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। कोर्ट ने बुधवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक का रिमांड मंजूूर कर लिया। जिस पर पुलिस उसे 10 बजे जेल से ले आई। उसकी निशानदेही पर ढंढेरा में झाड़ियों से बाइक भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
हत्याकांड के दूसरे शूटर पंडित उर्फ नीरज की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकाने भी पुलिस ने पूछे। अहम सुराग हाथ लगने पर जल्द ही पंडित की गिरफ्तारी की उम्मीद भी जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि विशाल की निशानदेही पर बाइक बरामद हो गई है, रिमांड पूरी होने पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन