{"_id":"58c2d3a24f1c1b8322dc5d74","slug":"accusations-of-teasing-the-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहलाकर भगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बहलाकर भगाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र की एक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए किशोरी को तलाश करने की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई परिजनों को आश्वासन को दिया है।
लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री तीन फरवरी को घर से गायब हो गई थी। इसके बाद उसकी काफी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला पाया । आरोप है कि पुरकाजी क्षेत्र का एक युवक उसे बहला फुसलाकर ले गया है। वहीं चरथावल क्षेत्र के कुछ लोगों पर आरोप है कि इन लोगों ने किशोरी को ले जाने में उसकी मदद की है। किशोरी के पिता का कहना है कि इस दौरान कुछ मुअज्जिज व्यक्तियों ने पीड़ित पक्ष को युवती वापस कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक नहीं सौपी गई है। पिता ने तहरीर में किशोरी को जान का खतरा बताते हुए न्याय की गुहार कोतवाली पुलिस से लगाई है। कोतवाल नवीन चंद सेमवाल ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया है कि मामले को लेकर जांच पड़ताल की जाएगी।