फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ABVP's performance if result is not declared

परिणाम घोषित नहीं होने पर एबीवीपी का प्रदर्शन

Tue, 27 Jul 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
ABVP's performance if result is not declared
रुड़की तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम घोषित कि? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों का वर्ष 2019-20 का परिणाम घोषित नहीं होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करवाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

एबीवीपी के पदाधिकारी मंगलवार को छात्रों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीदेव सुमन विवि की ओर से सत्र 2019-20 के छात्र-छात्राओं का परिणाम घोषित नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि श्रीदेव सुमन विवि ने संबद्ध कई कॉलेजों का वर्ष 2019-20 का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया है। कहा कि उन्होंने विवि में प्रवेश से लेकर परीक्षा देने तक दो बार शुल्क जमा किया है। यदि विवि को कोई आपत्ति थी तो छात्रों के प्रवेश रद्द किए जाने चाहिए थे। छात्रों को परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया जाना चाहिए था। अब परीक्षा देने के बाद परिणाम रोकना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस दौरान उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे को ज्ञापन दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर छात्रों की समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक कुमार, जयंत, शिवम, सुनील, असद, रवि, नीतीश कुमार, सुनील कुमार, दीपक, गोपाल, शक्ति, रवि कुमार और मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed