{"_id":"6929e7cfba7b40357900374e","slug":"abhinav-deswal-and-shaurya-saini-welcomed-after-returning-from-deaf-olympics-after-winning-medals-roorkee-news-c-5-1-drn1027-845169-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: डेफ ओलंपिक में पदक जीतकर लौटे अभिनव देशवाल व शौर्य सैनी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: डेफ ओलंपिक में पदक जीतकर लौटे अभिनव देशवाल व शौर्य सैनी का स्वागत
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम लोदीवाला में नवनिर्मित बिजली घर का फिता काटकर उदघाटन करते हुए एमडी अन
जापान में आयोजित डेफ ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर लौटे रुड़की के अभिनव देशवाल व शौर्य सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली रोड स्थित एपीजे अब्दुल कलाम चौक से शुरू हुआ रोड शो नगर निगम सभागार तक पहुंचा। वहां दोनों खिलाड़ियों का नागरिक अभिनंदन भव्य समारोह में किया गया।
रोड शो के दौरान अभिनव देशवाल और शौर्य सैनी खुली जिप्सी में राष्ट्रीय ध्वज थामे थे। इस दौरान देशभक्ति गीतों की धुन और आतिशबाजी के साथ रोड शो आगे बढ़ा। यात्रा मार्ग में चौधरी चरण सिंह चौक, साउथ सिविल लाइन, मिलिट्री चौक, महाराणा प्रताप चौक, सिविल लाइन बाजार व शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर लोगों ने फूलों की वर्षा, मालाएं और बुके भेंटकर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया। रोड शो में शौर्य सैनी के माता–पिता कविता सैनी व शीलचंद सैनी और अभिनव देशवाल के माता–पिता संगीता एवं मनोज देशवाल भी साथ रहे।
इसके बाद नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह में दोनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद, विधायक वीरेंद्र जाती, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेट, लॉजमो संयोजक सुभाष सैनी, कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता, कोच अमित धीमान, कोच मुकेश चौधरी, राजकुमार सैनी, आदेश सैनी उपस्थित रहे।