{"_id":"600db7dd8ebc3e32b652ad66","slug":"abducted-minor-recovered-after-16-years-of-marriage-roorkee-news-drn36876508","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत नाबालिग 16 साल बाद शादीशुदा होने पर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत नाबालिग 16 साल बाद शादीशुदा होने पर बरामद
विज्ञापन
2004 में अपहृत नाबालिग 16 साल बाद अपने तीन बच्चों और पति के साथ सामने आई तो परिजनों के साथ पुलिस भी हैरत में पड़ गई। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और उसके परिजनों को भी कोतवाली में बुला लिया। इस दौरान महिला के परिजन उसे साथ ले जाने की जिद पर अड़ गए, जबकि महिला ने पति के साथ जाने की बात कही। बाद में पुलिस ने महिला को पति के साथ घर भेज दिया।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी 13 साल की किशोरी वर्ष 2004 में लापता हो गई थी। परिजनों ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस और परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामला एसटीएफ तक भी पहुंचा, लेकिन किशोरी नहीं मिली। थक हारकर परिजनों और पुलिस ने उम्मीद छोड़ दी थी। 16 साल बाद शुक्रवार को उसने भाई के पास फोन कर सकुशल होने की बात कही। साथ ही बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और तीन बच्चे भी हैं। वह मंगलौर क्षेत्र के टिकौला गांव में पति और बच्चों के साथ रह रही है। भाई की सूचना पर शनिवार रात सिविल लाइंस और मंगलौर कोतवाली पुलिस परिजनों के साथ टिकौला स्थित महिला के घर पहुंची।
यहां महिला ने परिजनों को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस महिला, उसके पति और बच्चों को कोतवाली लेे आई। रविवार को महिला के परिजन भी कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि 16 साल पहले एक युवक ने अपहरण किया था। वह उसके चंगुल से छूटकर टिकौला गांव पहुंच गई थी। यहां एक परिवार ने उसे अपने साथ बच्चे की तरह रखा। बालिग होने पर गांव निवासी एक युवक से शादी करा दी। इस दौरान उसके दो बेटे और एक बेटी भी हो गए। वह अपने बच्चों और पति के साथ बहुत खुश है। इस दौरान महिला के परिजन उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगे, लेकिन महिला ने इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिला के बयान दर्ज करने के बाद उसकी मर्जी के मुताबिक, पति के साथ भेज दिया गया। महिला ने इस दौरान कोर्ट मैरिज करने के भी दस्तावेज दिखाए।
विज्ञापन
--
अपहरण के आरोप में एक व्यक्ति हिरासत में
महिला ने जिस व्यक्ति पर अपहरण करने का आरोप लगाया था पुलिस ने उसे हिरासत में लेेकर पूछताछ की। महिला ने भी उसे पहचान लिया। वहीं, व्यक्ति ने बताया कि उसे इस मामले में कुछ जानकारी नहीं। उसने 16 साल पहले किसी का अपहरण नहीं किया था। पुलिस उससे गहनता से पूछताछ कर रही है।
--
बेटी को देख छलक आए आंसू
सिविल लाइंस कोतवाली में अपनी बेटी और नाती-नातिन को देख महिला की मां की आंखों से आंसू छलक आए। महिला ने अपनी मां से काफी देर तक बातचीत की। इस बीच महिला की मां ने उसे दुलार किया। साथ ही अपने नाती-नातिन को भी खूब दुलार दिया। महिला ने अपनी मां से बताया कि वह पति और बच्चों के साथ बहुत खुश है।