फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   AAP and Bhim Army supported the dharna

आप और भीम आर्मी ने दिया प्रदर्शन को समर्थन

Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
AAP and Bhim Army supported the dharna
चोली शहाबुद्द्ीन के ग्रामीणों के धरने को आम आदमी पार्टी और भीम आर्मी ने अपना समर्थन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मंडावर ग्राम पंचायत की वोटर लिस्ट से उनका नाम काटकर दोबारा चोली में जोड़ा जाए। ग्रामीणों के अनुसार, मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के तहत प्रकाशित वोटर लिस्ट में चोली शहाबुद्दीन ग्राम पंचायत के कुछ ग्रामीणों का नाम मंडावर में शामिल कर लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, उन्होंने करीब एक सप्ताह पहले प्रशासन से उन्हें दोबारा चोली गांव में शामिल करने की मांग की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने गांव के बाहर बृहस्पतिवार से धरना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को दूसरे दिन आम आदमी पार्टी के भगवानपुर विधानसभा प्रभारी प्रेम सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने ग्रामीणों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग जायज है। इसलिए पार्टी ग्रामीणों के साथ खड़ी है। अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या हल करवाई जाएगी। वहीं, भीम आर्मी ने भी ग्रामीणों के प्रदर्शन को समर्थन दिया। इस मौके पर दीपक भारती, सुरेश कुमार, मांगेराम, पंजाब सिंह, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, विनोद, मुकेश कुमार, अमरीन गौड़, बालचंद, मोहसिन, उस्मान, अब्दुल, गफ्फार, राजेश, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed