फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A youth was attacked in a dispute over a plot

Roorkee News: प्लाॅट के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला

Wed, 28 Jan 2026 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A youth was attacked in a dispute over a plot
प्लाॅट के विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को घेरकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित 10 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुड़ी भगवानपुर गांव निवासी खुर्शीद अहमद ने तहरीर में बताया कि उनका गांव के ही आशिक अली के साथ एक प्लाॅट के लिए तहसीलदार न्यायालय में वाद चल रहा है। 17 जनवरी को कानूनगो और लेखपाल प्लॉट का निरीक्षण करने गांव में पहुंचे थे।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद जब वह लौटे तभी आरोपी लतीफ, शहनवाज उर्फ लालू, फिरोज, सद्दाम, आशिक, इसरार, आदिल, माजिद, वकीला और तमन्ना हाथों में लाठी-डंडे, लोहे की रॉड व धारदार हथियार लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्हें व उनके पुत्र शाकिब को घेरकर गाली-गलौज करने लगे। शाकिब ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसपर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगाें ने उसे बचाया। उसे स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed