फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man was attacked due to a feud and his bike was vandalized

Roorkee News: रंजिश में युवक पर हमला, बाइक में तोड़फोड़

Sun, 10 May 2026 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked due to a feud and his bike was vandalized
पुरानी रंजिश में एक युवक पर हमला करने और उसकी बाइक में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है जिसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




पनियाला रोड निवासी शिवम की कुछ युवकों से पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार देर शाम शिवम किसी काम से छुटमलपुर गया था। रात में लौटते समय इब्राहिमपुर गांव के पास वह फोन पर बात करने के लिए अपनी बाइक रोककर खड़ा हो गया। इसी दौरान कार से आ रहे दूसरे पक्ष के युवकों ने उसे देख वाहन रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरते ही युवकों ने शिवम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। किसी तरह जान बचाने के लिए शिवम मौके से भागने लगा। इस दौरान एक युवक ने पत्थर मारकर उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। आरोपितों ने उसका पीछा भी किया लेकिन वह बच निकलने में सफल रहा। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed