{"_id":"6658ee6a466c0cd954037234","slug":"a-woman-was-duped-of-rs-38000-on-the-pretext-roorkee-news-c-5-1-drn1030-424902-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ऑनलाइन शॉपिंग का झांसा देकर महिला से 38 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ऑनलाइन शॉपिंग का झांसा देकर महिला से 38 हजार की ठगी
विज्ञापन
I
IIसाइबर ठग ने शॉपिंग करने पर 50 प्रतिशत छूट मिलने का दिया था झांसा
I
I साइबर ठगों ने एक महिला को ऑनलाइन शॉपिंग पर छूट का झांसा देकर उसके खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। ठगी के संबंध में महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईदगाह रोड निवासी अनिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह घर का कुछ सामान ऑनलाइन खरीदती है। बृहस्पतिवार की सुबह एक नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एक ऑनलाइन शॉपिंग कर्मचारी बात कर रहा है। कंपनी की ओर से उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करने पर करीब 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
I
I
I
Iइसके लिए उन्हें कंपनी की ओर से एक लिंक भेजा जाएगा। जिसे खोलकर कुछ जरूरी चीजें भरनी है। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। उन्होंने लिंक खोलकर देखा तो वह खाली था। इस बीच उनके मोबाइल पर खाते से 38 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।I