फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A woman alone at home was killed by attacking her head with a rod

Roorkee News: घर में अकेली महिला के सिर पर रॉड से हमला कर हत्या

Tue, 26 Nov 2024 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
A woman alone at home was killed by attacking her head with a rod
लूटपाट का विरोध करने पर एक महिला के सिर पर रॉड से हमला करके हत्या कर दी गई। महिला के कुंडल, मंगलसूत्र और मोबाइल भी गायब मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित लुहारो वाली मस्जिद के पीछे मोहल्ला सोत निवासी घनश्याम सब्जी विक्रेता हैं। वह घर में अपनी पत्नी रेखा (50) के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से उनकी पत्नी की तबीयत खराब थी। सोमवार सुबह घनश्याम सब्जी बेचने गए थे। उनकी पत्नी अकेली थी। करीब तीन बजे वह पत्नी की तबीयत सही है या नहीं यह देखने घर आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि आंगन में पत्नी अचेत हालत में पड़ी थी। सिर पर चोट लगी थी। चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने रेखा को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह शव लेकर घर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की जांच की तो सिर पर लोहे की वस्तु से हमला करने जैसा निशान मिला। पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पत्नी के गले से मंगलसूत्र, कुंडल और मोबाइल भी गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस आशंका जता रही है कि लूट का विरोध करने पर बदमाश ने सिर पर लोहे की वस्तु या रॉड से हमला किया होगा। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पंजाब में रहते हैं बच्चे : पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई तो पता चला कि मृतका के बच्चे पंजाब में रहते हैं और वहीं पर नौकरी करते हैं। बीच-बीच में बच्चे माता-पिता से मिलने आते रहते हैं। सीआईयू ने भी की जांच शुरू : महिला की हत्या के बाद रुड़की सीआईयू की टीम भी मौके पर पहुंची और तमाम साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए। साथ ही आसपास रहने वाली महिलाओं से भी किसी संदिग्ध के आने-जाने के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed