{"_id":"6ab55924bc23f241ab009414","slug":"a-waste-disposal-plant-worth-rs-40-crore-will-soon-be-set-up-in-saliyar-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1074279-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सालियर में 40 करोड़ का कूड़ा निस्तारण प्लांट जल्द होगा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सालियर में 40 करोड़ का कूड़ा निस्तारण प्लांट जल्द होगा स्थापित
विज्ञापन
रुड़की नगर निगम क्षेत्र सहित आसपास के छह नगर निकायों के कूड़ा निस्तारण की समस्या का जल्द स्थायी समाधान होने जा रहा है। सालियर स्थित नगर निगम की भूमि पर करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक कूड़ा निस्तारण प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। टेंडर जारी होने के बाद भाग लेने वाली कंपनियों की तकनीक का शासन स्तर पर डेमो लिया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अक्तूबर माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
प्लांट शुरू होने के बाद रुड़की नगर निगम के साथ ही पिरान कलियर, रामपुर, पाड़ली गुर्जर, लंढौरा और ढंडेरा नगर पंचायतों के ठोस अपशिष्ट का भी वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि परियोजना की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। प्लांट में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे कूड़े का इस प्रकार निस्तारण होगा कि कोई अवशेष शेष नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि प्लांट की तकनीकी व्यवस्था का अध्ययन करने के लिए नगर निगम की टीम हाल ही में झारखंड समेत अन्य राज्यों का दौरा भी कर चुकी है। प्लांट स्थापित होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।