फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A villager was attacked with an iron rod in a dispute

Roorkee News: आपसी विवाद में ग्रामीण पर लोहे की रॉड से हमला

Tue, 17 Feb 2026 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
A villager was attacked with an iron rod in a dispute
आपसी विवाद में एक ग्रामीण पर लोहे की रॉड और लाठी से हमला किया गया। ग्रामीण को बचाने आए उसके परिजनों की भी पिटाई की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात भाइयों और उनके पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी आमिर ने तहरीर देकर बताया कि सात फरवरी को दोपहर के समय वह अपने घर से कहीं जाने के लिए निकला था। तभी उसके पड़ोस में रहने वाले गफूर और उसके पुत्रों ने लोहे की रॉड व लाठी से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर परिवार के सदस्य उसे बचाने के लिए आए।
विज्ञापन




आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए और उन्हें बचाया। लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर आरोपी गुलशेर, सोनू, युनूस, शौकीन, मनव्वर, शकील, सनव्वर और उनके पिता गफूर निवासी सुल्तानपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed