फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A villager lost his leg and an eye in a sharp-edged weapon attack

Roorkee News: धारदार हथियार से हमले में ग्रामीण का पैर कटा, आंख भी गंवाई

Tue, 19 May 2026 04:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
A villager lost his leg and an eye in a sharp-edged weapon attack
खेत में काम करने गए ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण का पैर कट गया और उनकी एक आंख भी खराब हो गई। गंभीर हालत में ग्रामीण को अस्पताल लाया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीण के दामाद की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




रुड़की तहसील के भारापुर गांव निवासी जुबैर की ससुराल लक्सर कोतवाली के मुकरपुर गांव में है। जुबैर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके ससुर मोबिन का गांव के ही कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है। 16 मई की सुबह वह ट्रैक्टर लेकर खेत में काम करने गए थे। इस बीच यहां पहुंचे आरोपी रहमान, फारूक, फरमान और मुजाहिद ने उनके ट्रैक्टर की चाबी छीन ली।
विज्ञापन




इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियारों से उनपर हमला कर दिया। धारदार हथियारों से उनके ससुर के सिर पर गंभीर चोट आई और उनका पैर भी कट गया। साथ ही उनकी आंख पर भी गंभीर चोट आने से खराब हो गई। जानकारी पर उनके पुत्र मौके पर पहुंचे। उन्हें पहले रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत के कारण देहरादून रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed