{"_id":"693d557e98ecbb1ee30902ce","slug":"a-special-train-will-run-between-dehradun-and-moradabad-during-the-railway-recruitment-exam-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-148218-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून से मुरादाबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून से मुरादाबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
गजरौला मार्ग से संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन का लक्सर में होगा ठहराव
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। रेलवे भर्ती परीक्षा के दौरान 14 दिसंबर से 9 जनवरी तक मुरादाबाद-देहरादून के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। बिजनौर, गजरौला मार्ग से संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन को लक्सर में ठहराव दिया गया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि आरआरबी परीक्षा के दौरान मुरादाबाद मंडल में 04301-02 स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। मुरादाबाद से स्पेशल ट्रेन रात 10 बजे रवाना होकर अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर, बसी किरतपुर, मुअज्जमपुर नारायण, लक्सर, ज्वालापुर और हरिद्वार होते हुए सुबह 6:15 पर देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से रात 7:50 बजे रवाना होकर ट्रेन इन्हीं स्टेशनों से होते हुए सुबह 5 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। मुरादाबाद से आने वाली ट्रेन 14, 16, 18, 25, 26, 28, दिसंबर और 7 व 8 जनवरी को संचालित होगी। देहरादून से 15, 17, 19, 26, 27, 29, 30 दिसंबर और 8 व 9 जनवरी को ट्रेन का संचालन किया जाएगा।