फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A smuggler arrested with hashish

Roorkee News: चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2025 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
A smuggler arrested with hashish
पुलिस ने एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। भगवानपुर पुलिस की ओर से बुधवार देर शाम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच पुलिस ने चुड़ियाला मार्ग पर एक संदिग्ध युवक को खड़ा देखा। पुलिस ने उसे बुलाने का इशारा किया तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 305 ग्राम चरस बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि चरस के साथ चुन्नू उर्फ अवनीश कुमार निवासी चुड़ियाला को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांव निवादा से एक परिचित से खरीदकर लाया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के परिचित की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed