{"_id":"69834f381980f1eaba0545fa","slug":"a-report-has-been-filed-against-six-named-accused-in-the-student-shooting-case-roorkee-news-c-5-1-drn1027-894059-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: छात्र पर फायरिंग के मामले में छह नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: छात्र पर फायरिंग के मामले में छह नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
आपसी विवाद में नाबालिग छात्र पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने नामजद छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
दो फरवरी की शाम को नगर के बालावाली मार्ग पर युवकों के दो गुटों के बीच कहासुनी हो गई थी। इस दौरान फायरिंग में एक छात्र छर्रे लगने से घायल हो गया था। मामले में छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घटना वाले दिन उनके पुत्र के मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई।
फोन करने वाले ने उनके पुत्र को बात करने के लिए केवी इंटर कॉलेज के समीप बुलाया था। उनका पुत्र अपने चचेरे भाई और एक दोस्त के साथ वहां गया था। आरोप है कि यहां पहले से मौजूद खानपुर और लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव निवासी छह युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन
विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचे निकाल लिए। उनके पुत्र और साथियों ने भागने का प्रयास किया। इसपर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। शरीर के निचले हिस्से में छर्रे लगने से उनका पुत्र घायल होकर वहीं गिर गया। आरोपी भाग निकले। जानकारी पर वह साथियों संग मौके पर पहुंचे।
किशोर को लक्सर सीएचसी लाया गया। वहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। वहां उसके शरीर से छर्रे निकाले गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद छह आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।