{"_id":"6a4d49c7de8cda2194002b77","slug":"a-rake-carrying-2672-metric-tonnes-of-urea-has-arrived-in-roorkee-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1012766-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 2672 मीट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंची रुड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 2672 मीट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंची रुड़की
विज्ञापन
मानसून के बीच खेतों के लिए उर्वरक का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है। 2672 मीट्रिक टन यूरिया की एक रैक रुड़की पहुंची है। हरिद्वार जनपद के साथ ही गढ़वाल मंडल के जनपदों में यूरिया पहुंचनी शुरू हो गई है। कई स्थानों पर वितरण भी शुरू हो गया है।
मानसून के दौरान यूरिया की मांग बढ़ जाती है। कई समितियों में यूरिया उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समितियों की मांग के अनुसार इफको को भी डिमांड भेजी गई थी। इस पर 2672 मीट्रिक टन यूरिया की एक रैक रुड़की पहुंची। इफको के क्षेत्रीय अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने बताया कि गढ़वाल मंडल के जनपदों में यूरिया भेजा जा रहा है।
इनमें देहरादून उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में 260 एमटी, 15 एमटी चमोली, 60 एमटी कोटद्वार जनपद भेजा गया है। 2337 एमटी यूरिया को हरिद्वार जनपद की समितियों को भेजा जा रहा है। जनपद में 60 से अधिक समितियों को उनकी मांग के अनुसार यूरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। इनमें लक्सर की 11 सहकारी समितियां भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सहकारी गन्ना समिति लक्सर की ओर से इस बार डिमांड मिलने की बात कही गई है। डिमांड आने पर गन्ना समिति को भी यूरिया उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं, किसान बबलू, राकेश, कृष्णा, रविंद्र, राजा ने बताया कि बारिश के दौरान यूरिया की आवश्यकता बढ़ जाती है। बारिश शुरू होते ही इस बार यूरिया मिलने से बड़ी राहत मिली है।