फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A person along with eight to ten of his companions attacked

Roorkee News: दस हजार की रकम वापस मांगने पर तीन दोस्तों पर सरिये से हमला

Thu, 07 Nov 2024 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
A person along with eight to ten of his companions attacked
Iहमले में तीन युवक हुए घायल, किसी मामले को निपटाने को दिए थे रुपयेI
विज्ञापन




दस हजार रुपये वापस मांगने पर एक व्यक्ति ने अपने आठ से दस साथियों के साथ मिलकर तीन दोस्तों पर सरियों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




सुल्तानपुर पुलिस को हरसीवाला गांव निवासी मिथुन ने तहरी देकर बताया कि उसने कुछ दिन पहले लक्सर निवासी एक व्यक्ति को किसी मामले के निपटारे के लिए दस हजार रुपये दिए थे। लेकिन मामले का निपटारा नहीं हो पाया। इस पर उसने अपने दस हजार रुपये वापस मांगे थेे। इस पर उक्त व्यक्ति ने बुधवार को उसे श्री समेंट फैक्टरी के पास रुपये वापस करने के लिए बुलाया था। इस पर मिथुन अपने दो दोस्त सुशील और सौरभ के साथ बाइक से फैक्टरी के पास पहुंचा। आरोप है कि वहां पर उक्त व्यक्ति के साथ पहले से ही आठ से दस लोग सरिये लेकर खड़े थे। उक्त लोगों ने बाइक से उतरते ही तीनों पर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही मौके से फरार हो गए। चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed