फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A newlywed woman who went missing from a train was found in Begusarai

Roorkee News: ट्रेन से लापता नवविवाहिता बेगूसराय से मिली

Mon, 11 May 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 11 May 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
A newlywed woman who went missing from a train was found in Begusarai
- पति से नाराज होकर स्वयं जाने की कही बात, पुलिस ने परिजन के संरक्षण में दिया
विज्ञापन

लक्सर। ट्रेन में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई नवविवाहिता को बिहार के बेगुसराय से तलाश लिया गया। पुलिस के अनुसार, विवाहिता ने पति के साथ नोकझोंक होने पर स्वयं जाने की बात कही है। नवविवाहिता के बयान दर्ज करने के बाद उन्हें परिजन को सौंप दिया है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पांच मई को अपने पति के साथ ट्रेन में सफर कर रहीं उनकी पत्नी लापता हो गई थी। पति ने लक्सर कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में गुमशुदगी के मामले को अपहरण की धारा में तरमीम कर पुलिस टीमें महिला की लगातार तलाश कर रही थीं। इस दौरान महिला के बिहार के बेगुसराय में होने की जानकारी मिली थी। जानकारी पर चौकी प्रभारी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उन्हें बेगूसराय से तलाश कर लिया। परिजन के साथ लक्सर कोतवाली पहुंचने पर महिला के बयान दर्ज किए गए। महिला ने बताया कि ट्रेन में सफर के दौरान उनकी पति के साथ किसी बात पर नोकझोंक हुई थी। इसी के चलते वह ट्रेन की दूसरी बोगी में चली गई। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से सिमकार्ड निकालकर फेंक दिया था। इसके बाद वह बेगूसराय में अपने परिचित के यहां चली गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बयान दर्ज कराने के बाद महिला को उनके परिजन के संरक्षण में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed