{"_id":"6acf91118d366e85f60ef5af","slug":"a-multi-storey-complex-will-be-built-in-the-municipal-corporation-premises-roorkee-news-c-5-1-drn1075-1090314-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: नगर निगम परिसर में बनेगा बहुमंजिला कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: नगर निगम परिसर में बनेगा बहुमंजिला कांप्लेक्स
विज्ञापन
नगर निगम परिसर में बहुमंजिला कांप्लेक्स और पार्किंग बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई जा रही है। योजना के तहत परिसर के करीब आधे हिस्से में निर्माण कराने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। वहीं, कांप्लेक्स और पार्किंग का संचालन सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे नगर निगम को आय का नया स्रोत मिलने की उम्मीद है।
नगर निगम का परिसर काफी बड़ा है और यहां कांप्लेक्स के साथ पार्किंग विकसित करने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से पिछली बोर्ड बैठक में भी इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया था। वहीं, आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) की ओर से नगर निकायों को इस तरह की परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में नगर निगम ने योजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि मुख्य भवन के बराबर वाले हिस्से में कांप्लेक्स और पार्किंग बनाने के लिए डीपीआर तैयार कराई जा रही है। कांप्लेक्स को बहुमंजिला बनाने की योजना है ताकि अधिक से अधिक दुकानें विकसित की जा सकें। परियोजना के संचालन के लिए पीपीपी मॉडल की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। योजना साकार होने पर नगर निगम को नियमित आय प्राप्त होने के साथ पार्किंग की समस्या दूर करने में भी मदद मिल सकती है।