{"_id":"692ddc475e27ab2eb504e542","slug":"a-large-rack-of-dap-will-reach-roorkee-today-roorkee-news-c-5-1-drn1027-847246-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आज रुड़की पहुंचेगी डीएपी की बड़ी रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आज रुड़की पहुंचेगी डीएपी की बड़ी रैक
विज्ञापन
फसलों की बुआई के दौरान डीएपी का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत देने वाली खबर है। मंगलवार को डीएपी की एक बड़ी रैक हरिद्वार पहुंचेगी। अगले एक-दो दिनों में ही गोदामों पर किसानों को डीएपी का वितरण होने लगेगा। यूरिया और एनपीके पहले ही गोदामों में उपलब्ध है।
इन दिनों फसलों की बुआई के दौरान किसानों को उर्वरक की आवश्यकता पड़ रही है लेकिन समितियों के गोदामों में काफी दिनों से डीएपी उपलब्ध नहीं है। गोदामों पर यूरिया और एनपीके फिलहाल उपलब्ध है। डीएपी नहीं मिल पाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सहकारी गन्ना विकास समिति लक्सर से 50 हजार से अधिक किसान जुड़े हैं। समिति मुख्य गोदाम सहित 15 गोदामों से किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराती है। इसके अलावा साधन सहकारी समितियों पर भी किसानों को खाद उपलब्ध होती है। डीएपी की मांग को देखते हुए गन्ना समिति से इफको को डिमांड भेजी गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को डीएपी की एक बड़ी रैक रुड़की पहुंचेगी। इससे डीएपी की किल्लत से परेशान किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। सहकारी गन्ना समिति लक्सर के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि समिति में फिलहाल यूरिया और एनपीके उपलब्ध है। अगले एक-दो दिनों में डीएपी उपलब्ध होते ही किसानों को वितरण शुरू कर दिया दिया जाएगा।
3500 मीट्रिक टन से अधिक डीएपी की एक रैक मंगलवार तक रुड़की पहुंचने की उम्मीद है। समितियों को मांग के अनुसार डीएपी खाद उपलब्ध कराई जाएगी। - विनोद कुमार जोशी, क्षेत्रीय प्रबंधक, इफको