फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A labourer's son became a professor and brought glory to his family

Roorkee News: मजदूर के बेटे ने प्रोफेसर बन परिवार का नाम का किया रोशन

Sun, 06 Oct 2024 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
A labourer's son became a professor and brought glory to his family
I मजदूर के बेटे ने प्रोफेसर बनने का सपना संजोया तो उसे पूरा भी कर दिखाया। बेटा असिस्टेंट प्रोफेसर बना तो पूरे परिवार में खुशी का माहौल हो गया। लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी नेपाल सिंह के पिता इंदर सिंह मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर करते हैं। मां संतलेश देवी गृहिणी हैं। नेपाल की प्रारंभिक शिक्षा गांव के राजकीय प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने रोशनाबाद स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से कक्षा 10 व 12वीं पास की। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते नेपाल सिंह ने 12वीं कक्षा पास करने के बाद बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपने स्कूल की फीस व अन्य खर्चे को पूरा किया। इस तरह उन्होंने बीए, एमए और पीएचडी भूगोल हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर उत्तराखंड से की। इसके बाद उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज अगरोडा टिहरी गढ़वाल में गेस्ट फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल के रूप में कार्य किया। नेपाल सिंह सितंबर 2 024 में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल सातवीं रैंक के रूप में चयनित हुए। नेपाल सिंह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को देते हैं। I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed