फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A fire burned thousands of bank cash

बैंक में आग लगने से हजारों की नगदी जलकर राख

Fri, 15 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 15 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

भगवानपुर। डाडा जलालपुर गांव में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कियोस्क शाखा में बुधवार आधी रात अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्रिकांड में हजारों की नगदी समेत करीब 1.75 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि पुलिस आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को कारण मान रही है। फिर भी बैंक मैनेजर की ओर से भगवानपुर थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

भगवानपुर के डाडा जलालपुर गांव में एसबीआई की कियोस्क शाखा खुली हुई है। बुधवार की रात करीब दो बजे बैंक शाखा से अचानक धुआं निकलने पर ग्रामीणों को शक हुआ। इससे पहले कि ग्रामीण कुछ समझ पाते आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने पुलिस को अग्रिकांड की सूचना देते हुए खुद ही आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मशक्कत के  बाद आग पर काबू पा लिया गया। मगर हजारों की नगदी समेत करीब 1.75 लाख का नुकसान होने की बात सामने आई है। बैंक मैनेजर ने भगवानपुर थाने में तहरीर भी दी। थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है, मैनेजर की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed