फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A drunk man beat his wife and also misbehaved with the police.

Roorkee News: शराब के नशे में धुत व्यक्ति ने पत्नी को पीटा, पुलिस से भी बदसलूकी की

Fri, 03 Oct 2025 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
A drunk man beat his wife and also misbehaved with the police.

विज्ञापन
मंगलौर। पति-पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची चेतक पुलिस के साथ नशे में धुत व्यक्ति ने बदसलूकी की। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मामला बढ़ता देख कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को बुलाया गया। जहां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव में एक व्यक्ति नशे में धुत होकर पत्नी को पीट रहा था। महिला ने विरोध किया तो आरोपी पति ने घर में रखे सामान को फेंकना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। नशे में धुत ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामला बढ़ता देख चेतक पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली से भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल काबू कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed