फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A crocodile entered a populated area, causing panic

Roorkee News: आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ घुस आने से मचा हड़कंप

Sun, 05 Apr 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 05 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
A crocodile entered a populated area, causing panic
वनकर्मियां ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा
विज्ञापन


लक्सर। मुंडाखेड़ा कलां गांव में आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ के आने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ दिया गया। शनिवार की देर रात को एक मगरमच्छ मुंडाखेड़ा कलां गांव में आबादी क्षेत्र में आ पहुंचा। मगरमच्छ यहां स्थानीय ग्रामीण सुभाष के घर के समीप बने पशुओं को बांधने के स्थान में पहुंच गया। कुछ देर के बाद यहां मौजूद लोगों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने स्वयं मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुए। मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर वनकर्मी गुरजंट सिंह, रामनाथ और सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। मशक्कत के बाद आखिरकार मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता मिली। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गोस्वामी ने बताया कि आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ आने की सूचना पर टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया था। मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed