{"_id":"6926e48d61804ca61b07c85a","slug":"a-bull-was-stolen-after-breaking-through-the-cattle-shed-wall-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-147545-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पशुशाला की दीवार तोड़कर चोरी किया बैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पशुशाला की दीवार तोड़कर चोरी किया बैल
Wed, 26 Nov 2025 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Wed, 26 Nov 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
पशुशाला की दीवार तोड़कर चोरी किया बैल
झबरेड़ा। अज्ञात बदमाशों ने फाजलपुर गांव निवासी किसान नीरज त्यागी की बैल चोरी कर ली। पीड़ित किसान ने चोरी की घटना की तहरीर पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र के फाजलपुर निवासी नीरज के घर के प्रांगण में बनी पशुशाला में बैल खूंटे से बंधा हुआ था। मंगलवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने पशुशाला की दीवार तोड़कर बैल चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह बैल की खोजबीन करने पर भी बैल न मिलने पर नीरज ने पुलिस को तहरीर दी। नीरज त्यागी ने बताया है कि कुछ दिन पहले भी उसके मेन गेट का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया था। थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया है कि सीसीटीवी खंगाल कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।