{"_id":"69e0e8f603d5e2c3af0db443","slug":"a-24-hour-fire-brigade-will-be-stationed-in-buggawala-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-153841-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बुग्गावाला में 24 घंटे तैनात रहेगी फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बुग्गावाला में 24 घंटे तैनात रहेगी फायर ब्रिगेड
Thu, 16 Apr 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
गेहूं कटाई और फायर सीजन क्षेत्र में तैनात किए गए पांच जवान
बुग्गावाला। गेहूं कटाई के दौरान हर साल अप्रैल में बढ़ती आगजनी की घटनाओं और पिछले वर्ष हुई पांच से छह बड़ी आग की घटनाओं के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए थाना बुग्गावाला परिसर में 24 घंटे के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी स्थायी रूप से तैनात कर दी है, ताकि दूरदराज क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।
क्षेत्र में सूखी फसल और तेज हवाओं के कारण छोटी चिंगारी भी विकराल रूप ले लेती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। भगवानपुर, हरिद्वार और रुड़की से दूरी अधिक होने के कारण पहले अग्निशमन की गाड़ियां समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाती थीं, जिसके चलते आग पर काबू पाने में देरी होती थी। पिछले वर्ष अप्रैल माह में क्षेत्र में पांच से छह बड़ी आगजनी की घटनाएं सामने आई थीं। इन घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बुग्गावाला में स्थायी रूप से फायर ब्रिगेड तैनात करने की मांग उठाई थी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पूर्व में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि आग लगने की स्थिति में तुरंत अग्निशमन विभाग के टोल फ्री नंबर या नजदीकी थाने को सूचना दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके और नुकसान को कम किया जा सके।