{"_id":"597b88f14f1c1b1d6d8b45be","slug":"81501268209-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटोनमेंट बोर्ड में अब घर बैठे जमा करें टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटोनमेंट बोर्ड में अब घर बैठे जमा करें टैक्स
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। कैंटोनमेंट बोर्ड में अगर आपको कोई टैक्स जमा करना है या फिर बिल्डिंग प्लान सेक्शन कराना है तो अब आप घर बैठे आनलाइन यह सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से इसके लिए नया टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया गया है। फिलहाल एक सप्ताह तक इसे टेस्टिंग मोड पर लागू किया गया है। सफलता पूर्वक संचालन के बाद इसे नियमित कर दिया जाएगा।
कैंटोनमेंट बोर्ड रुड़की में लोगों को अब टैक्स जमा करने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि घर बैठे ही आनलाइन सभी टैक्स जमा किया जा सकेगा। यही नहीं आनलाइन टैक्स से संबंधित बकाया और अन्य जानकारी भी ली जा सकती है। इसके अलावा सिस्टम के तहत आप बिल्डिंग प्लान भी आनलाइन अपलोड कर सकते हैं। रुड़की कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ अनंत आकाश के अनुसार टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम में हाउस टैक्स, प्रापर्टी टैक्स, वाटर टैक्स, वाटर चार्ज और कंजरवेंसी चार्ज आनलाइन जमा करने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में टैक्स संबंधित जानकारी भी आनलाइन ली जा सकती है। साथ ही किसी तरह की समस्या और शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि कैंटोनमेंट बोर्ड से पास होने के बाद अभी एक सप्ताह तक इसे टेस्टिंग के तौर पर शुरू किया गया है। सफल होने पर इसे नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। साथ ही किसी तरह की खामी आने पर इसे दुरुस्त कराया जाएगा।