फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   75 thousand blown from the account of retired employee

सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से उड़ाए 75 हजार

Tue, 21 Sep 2021 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
75 thousand blown from the account of retired employee
सिंचाई अनुसंधान संस्थान से सेवानिवृत्त कर्मचारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने हजारों रुपये की रकम साफ कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गंगा एनक्लेव सैनिक कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी धर्मपाल त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 मार्च को चार किस्तों में करीब एक लाख 28 हजार रुपये उनके खाते में आए थे। इस बीच जानकारी मिली थी कि 40 हजार रुपये खाते में डेबिट नहीं हो पाए। उन्होंने गूगल पर जाकर शिकायत के लिए एसबीआई का कस्टमर केयर नंबर लिया था। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह नोएडा सेक्टर-5 एसबीआई ऑफिस से बात कर रहा है। उन्होंने उसे अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उसने पैसा रिफंड करने के लिए कुछ जानकारी मांगी। उन्होंने उसे बैंक संबंधी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 74,900 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। धर्मपाल ने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कॉल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed