फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   70 people arrived in a day to get the anti-rabies vaccine

Roorkee News: एक दिन में 70 लोग पहुंचे एंटी रेबीज टीका लगवाने

Wed, 28 Jan 2026 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
70 people arrived in a day to get the anti-rabies vaccine
शहर से लेकर देहात तक कुत्तों के हमले की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सिविल अस्पताल में एक ही दिन में कुत्ते के काटने के 70 नए मामले सामने आए। मंगलवार को कुल 155 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।
विज्ञापन




लावारिस कुत्तों के काटने की घटनाएं रोजाना सामने आ रही हैं। लावारिस कुत्ते आए दिन राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। वहीं घरों के बाहर खेल रहे मासूमों को घायल कर रहे हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को सिविल अस्पताल में देखने को मिला। यहां एंटी रेबीज लगवाने आए सात साल के बच्चे को कुत्ते ने काट लिया था।
विज्ञापन




बच्चे के पिता मनोज सिंह ने बताया कि उनका बेटा घर के बाहर दुकान से खाने की चीज लेने जा रहा था। घर के बाहर बैठे लावारिस कुत्ते ने उसपर हमला कर हाथ में काट लिया। इन लावारिस कुत्तों पर रोकथाम नहीं की जा रही है। यह लावारिस कुत्ते आने जाने वाले किसी भी बच्चे या बड़े पर हमला कर रहे थे। इससे बच्चों और महिलाओं में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि शहर के इलाकों में अब भी लावारिस कुत्तों की संख्या कम नहीं हो रही है। सुबह और शाम के समय कुत्तों के झुंड सड़कों पर दिखाई देते हैं जिससे राहगीरों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को डर के साए में निकलना पड़ रहा है। रुड़की निवासी अरविंद, शहजाद, ममता और संदीप ने नगर निगम से लावारिस कुत्तों की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed