फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   समाजिक कुरीतियों को नष्ट करने का लिया संकल्प

समाजिक कुरीतियों को नष्ट करने का लिया संकल्प

Sat, 13 Apr 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
समाजिक कुरीतियों को नष्ट करने का लिया संकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जाट समाज सेवा समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में समाज की कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान जाट समाज के लोगों ने एकजुट होने का आह्वान किया।

शनिवार को बोट क्लब स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में जाट समाज सेवा समिति की ओर से एक अंतरराष्ट्रीय जाट दिवस मनाया गया। अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज भी समाज में कई कुरीतियां हैं। इन कुरीतियों को समाप्त करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। कहा कि समाज से कुरीतियों को समाप्त करने और लोगों को शिक्षित बनाने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। सतेंद्र चौधरी ने कहा कि अगर समाज शिक्षित होगा तो आगे बढ़ेगा। इसलिए हम सभी को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान नरेश वर्मा, सोहनपाल सिंह, रामपाल सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, अजय वर्मा, सुधीर कुमार, जयप्रकाश सिंह, शौकेंद्र सिंह, सुरेश मलिक, सतेंद्र सिंह, विनोद कुमार, अमर चौधरी, विवेक चौधरी, देव बालियान, आशीष धारीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed