{"_id":"5a3ffb154f1c1b686a8bbb5a","slug":"61514142485-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन में संविधान को बचाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन में संविधान को बचाने पर दिया जोर
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। नगर निगम रुड़की के सभागार में रविवार को आयोजित संविधान बचाओ देश बचाओ सम्मेलन में संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ बसपा के संस्थापक काशीराम की बहन स्वर्ण कौर ने किया। मुख्य अतिथि भीमराव अंबेडकर के प्रपौत्र डॉ राजरतन अंबेडकर ने इस अवसर पर कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इस लड़ाई में अपनी सहभागिता दिखानी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के समय में दलित समाज को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने समान शिक्षा की बात भी कही।
झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि पूरे देश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू होनी चाहिए। बाबा साहेब ने जिस प्रकार देश की सभी जातियों को एक समान समझा और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया हमें उनके बलिदान को कभी नही भूलना चाहिए।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता मेहर सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाये गए संविधान से आपको और हमें जीने का हक मिला है। संविधान आज मर रहा है संविधान को बचाने के लिए सर्वसमाज को एकजुट होकर ये लड़ाई लड़नी होगी। पृथ्वी राज सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़े वर्गों के प्रमोशन में आरक्षण अनिवार्य होना चाहिए। इस दौरान ईवीएम हटाओ बैलट पेपर लाओ, उच्च न्यायलय, सेना और निजी क्षेत्र में आरक्षण की व्यवस्था लागू करने और उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में मूल निवास प्रमाण पत्र जारी करने समेत कई विषयों पर चर्चा की गयी। इस मौके पर चंद्र सिंह, मेहर सिंह, विनोद, देवेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, रघुवीर सिंह, डॉ भारत भूषण, दलीप चन्द्र आर्य, सुरेंद्र कुमार बहल, रणवीर गौतम, मास्टर अशोक, मास्टर संदीप, संदीप कुमार, रविंद्र गौतम, रविन्द्र सहगल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।