{"_id":"5a3ab1674f1c1b86698c2f06","slug":"61513795943-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की टीम ने जुटाए बम धमाके के साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए की टीम ने जुटाए बम धमाके के साक्ष्य
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। तीन साल पहले रुड़की में हुए बम धमाके की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बुधवार को रुड़की में कई स्थानों का निरीक्षण कर धमाके से संबंधित जानकारी जुटाई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों के साथ ही धमाके में मारे गए छात्र के परिजनों से भी जानकारी ली।
गौरतलब है कि छह दिसंबर 2014 को रुड़की में विश्व हिंदू परिषद की ओर से मनाए जा रहे शौर्य दिवस के दौरान नेहरू कालोनी की गली में बम धमाका होने से राजकीय इंटर कालेज के ग्यारह वर्षीय छात्र तुषार धीमान की मौत हो गई थी। सरकार ने इस मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को सौंपी थी। तीन साल बाद भी एनआईए की टीम को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। जांच के मद्देनजर इस टीम ने मंगलवार से रुड़की में डेरा डाला हुआ है। बुधवार को जांच अधिकारी पीके अवस्थी के नेतृत्व में टीम रुड़की कोतवाली के अधिकारियों से मिली और तुषार हत्याकांड के संबंध में चर्चा की। इस दौरान तुषार के पिता सतीश धीमान और कांग्रेसी नेता डॉ कुलदीप सूर्यवंशी ने भी टीम के सदस्यों से मुलाकात की और इस प्रकरण में चल रही जांच के बारे में चर्चा की, हालाकि अभी तक धमाके को लेकर टीम किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।