फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एमईएस ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

एमईएस ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
एमईएस ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एमईएस बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रुड़की इकाई के तत्वावधान में सोमवार को ठेकेदारों ने एमईएस परिसर में धरना दिया। इसमें ठेकेदारों ने विभिन्न मांगें रखीं। ठेकेदारों ने जीई एमईएस पर तानाशाही का आरोप लगाया।

रुड़की जीई एमईएस के कार्यालय में आयोजित धरना में ठेकेदारों ने किए गए कार्य का भुगतान करने विभाग की ओर से स्वीकृत मांगों को लागू करने, पुराने बिलों का बढ़े हुए रेट पर भुगतान करने, सप्लाई और जॉब आर्डर को बंद करने आदि समेत विभिन्न मांगें रखीं। धरने पर बैठे ठेकेदारों ने जीई एमईएस पर तानाशाही का आरोप लगाकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ठेकेदारों कहना था कि समय से भुगतान ना होना, कार्य पूर्ण होने पर कंप्टीशन देना, कार्य में अड़चन आने पर अतिरिक्त समय वृद्धि ना देना, कार्य पूर्ण होने पर भुगतान के समय डिफेक्ट के नाम पर बिलों से दो-दो लाख रुपये की कटौती करने पर नाराजगी जताई। इस मौके एसके भारद्वाज, सुनील पंवार, डीपी सिंह, मनीष त्यागी, सरदार राजेंद्र कोहली, जसपाल, धर्मपाल, नरेश चौहान, एसके गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed