फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कांवड़ पटरी से हाईवे तक उखड़ी बजरी और गड्ढे यात्रा पर भारी

कांवड़ पटरी से हाईवे तक उखड़ी बजरी और गड्ढे यात्रा पर भारी

Wed, 01 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ पटरी से हाईवे तक उखड़ी बजरी और गड्ढे यात्रा पर भारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। कांवड़ यात्रा पर खस्ताहाल सड़कें भारी पड़ती दिख रही हैं। कांवड़ पटरी मार्ग पर उखड़ी बजरी शिवभक्तों के पैरों को छलनी कर रही हैं। वहीं हाईवे के हालात भी खराब है। डाक कांवड़ के लिए चुने गए रुड़की-लक्सर के वैकल्पिक मार्ग की स्थिति तो और बुरी है। इस मार्ग पर ढंढेरा के पास सड़क तालाब और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं।
इन दिनों कांवड़ियों को गंगनहर किनारे कांवड़ पटरी मार्ग से गुजारा जा रहा है। हालांकि कुछ कांवड़िए और बड़ी कांवड़ हाईवे से भी गुजर रही हैं। कांवड़ पटरी पर रुड़की में गणेशपुर पुल से बोट क्लब के बीच कई जगह गड्ढे बने हुए हैं और नुकीले पत्थर और बजरी बिखरी हुई है। नगर निगम पुल से कलियर तक के बीच भी जगह-जगह उखड़ी बजरी सड़क पर फैली हुई है। ऐसे में पैदल चल रहे शिवभक्तों के पैर जख्मी हो रहे हैं। हाईवे की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। सबसे बुरी स्थिति एसडीएम चौक से मोहनपुरा के ओवरब्रिज तक है। यहां मिलेट्री चौराहे से एसडीएम चौक के बीच सड़क के किनारे इतने गहरे गड्ढे हैं कि तेज गति का वाहन नीचे उतरते ही पलटने का डर है। वहीं एमएच तिराहे के पास सड़क किनारे डाली गई मिट्टी कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो गई है। यहां वाहनों के धंसने का खतरा बना हुआ है। मोहनपुरा ओवरब्रिज से पहले हाईवे कच्ची सड़क जैसा प्रतीत हो रहा है। यहां भी पानी और कीचड़ का बुरा हाल है। इसके चलते यहां बार-बार जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन


वैकल्पिक मार्ग की स्थिति भी जुदा नहीं
डाक कांवड़ शुरू होने पर हरिद्वार जाने वाले वाहनों को रुड़की-लक्सर मार्ग से गुजारने की योजना बनाई गई है। बावजूद इसके सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई। इस मार्ग पर ढंढेरा रेलवे फाटक के पास सड़क गहरे गड्ढों और तालाब में तब्दील है। यहां बरसात का पानी भरने से गड्ढों की गहराई का अंदाज नहीं लग पा रहा है। इस मार्ग पर नगली इमरती गांव में, लंढौरा में भी सड़क टूटी- फूटी है। वहीं शिकारपुर पुल की पुलिया के पास भी काफी दूर तक सड़क क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर बड़ी दिक्कत डोसनी फाटक के पास है। यहां ओवरब्रिज के निर्माण के चलते बनाए गए कच्चे मार्ग को मिट्टी और पत्थरों से भरा गया है। बरसात होने से यहां से जब वाहन गुजरेंगे तो धंसाव होने का अंदेशा है। ऐसे में कांवड़ यात्रा को लेकर सड़कों की स्थिति दुरुस्त दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चौड़ाई कम करने पर भी दूर नहीं हुई दिक्कत
प्रशासन की ओर से मिलेट्री चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात के लिए इसकी चौड़ाई को कम किया जा रहा है। अभी यह काम चल रहा है। कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद भी इस काम के पूरा नहीं होने के चलते फिलहाल इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। मिलेट्री चौराहे पर पहले की तरह ही जाम लग रहा है।

फोटो -
ड्रोन से की गणेशपुर पुल तक की पड़ताल
पुलिस प्रशासन की ओर से मंगलवार को कांवड़ यात्रा की मॉनिटरिंग के लिए ड्रोन की मदद ली। सीओ एसके सिंह की देखरेख में ड्रोन को उड़ाकर यातायात का जायजा लिया गया। इसके लिए गणेशपुर पुल पर लैपटॉप के जरिये प्राप्त तस्वीरों से स्थिति का जायजा लिया जा रहा था। ड्रोन से प्राप्त तस्वीरें एकदम साफ थी और आसमान से मिल रही फुटेज का नजारा देखते ही बन रहा था।

टैंक तो रखे, लेकिन उनमें पानी नहीं
एक सामाजिक संस्था की ओर से कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवडिय़ों के लिए पानी के टैंक तो रखे गए हैं, लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था नहीं की गई। साथ ही टोंटियां भी नहीं लगाई गई। ऐसे में संस्था की ओर से की गई कवायद का कांवड़ियों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।

आएगी बिजली तो नहाएंगे कांवड़िए
नगर निगम पुल के पास कांवडिय़ों के नहाने के लिए फव्वारा लगाया गया है। वह बिजली के गुल होने के बाद बंद हो जाता है। इसके बाद लोगों को बिजली का इंतजार कराना पड़ता है।


पुलिस ने उठाया कुल्फी का लुत्फ
कांवड़ पटरी मार्ग पर पुलिस ने गर्मी के चलते कुल्फी को लुत्फ उठाया। पानी नहीं मिलने पर पुलिसकर्मियों ने एक कुल्फी वाले को अपने पास बुला लिया और उससे 20 से 25 कुल्फी ली। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने कांवड़ पटरी मार्ग पर बने स्टालों पर बैठ कर उसका आंनद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed