{"_id":"5ad399554f1c1b5f098b4b5e","slug":"51523816789-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मई से स्टेशन में मिलेगी दुपहिया वाहनों को पार्किंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मई से स्टेशन में मिलेगी दुपहिया वाहनों को पार्किंग सुविधा
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों को दुपहिया वाहनों को खड़ा करने की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों के मुताबिक स्टैंड का ठेका उठ गया है। एक मई से पार्किंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। अभी तक यात्री अपने वाहनों को स्टेशन परिसर में ही इधर उधर खड़ा कर रहे हैं।
रेलवे स्टेशन परिसर में वाहनों के पार्किंग की सुविधा है। रेलवे की ओर से समय-समय पर इन दोनों स्टैंडों का ठेका उठाया जाता है। बीते वर्ष नवंबर में दुपहिया वाहन का स्टैंड समाप्त हो गया था। इसके बाद से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहनों के चोरी होने का खतरा भी बना रहता है। रेल परिसर में पार्किंग की कोई निर्धारित व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन स्वामी जहां तहां अपने वाहनों को खड़ा कर दे रहे हैं। इसके कारण जीआरपी और आरपीएफ को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अधिकारियों के अनुसार दुपहिया वाहन के स्टैंड का ठेका तीस लाख में तीन साल के लिए उठ गया है। एक मई से दुपहिया वाहन चालक अपने वाहन स्टैंड में खड़ा कर सकेंगे। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से स्टैंड में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएंगे। संबंधित ठेकेदार से वाहनों की पार्किंग रेट की लिस्ट चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।