{"_id":"5a5cf6664f1c1b86268b49e2","slug":"51516041830-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में सर्वसमाज का हित: प्रदेश प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में सर्वसमाज का हित: प्रदेश प्रभारी
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। बसपा के प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव ने कहा कि बसपा में ही सर्वसमाज का हित है। उन्होंने पार्टी सुपीमो द्वारा उत्तर प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान पार्टी सुप्रीमों का जन्म दिवस जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को पार्टी सुपीमों मायावती का जन्म दिन लाठरदेवा हुंण स्थित पूर्व विधायक हरीदास के कैंप कार्यालय पर जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास से भटक कर जुमलेबाजी की राजनीति कर रहे है। प्रदेश प्रभारी शीशपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी ने 13 गुज्जर नेताओं को टिकट दिया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक हरीदास ने कहा कि बसपा में सर्व समाज के लोगों को सम्मान दिया गया है। जिसके चलते सर्वसमाज के लोग पार्टी में है। उन्होंने कहा कि अब मौका आ गया है कि कांग्रेस और भाजपा को पहचानते हुए संभलकर चलने की जरूरत है। जिसके चलते आने वाले लोकसभा चुनाव में कोई गलती न करें। इस दौरान लोकसभा प्रभारी सुभाष चौधरी ने कहा कि बहन जी के समय में सभी सरकारी कार्यालय समय पर खुलते थे और सबसे अधिक विकास कार्य हुए। इस दौरान अन्य कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश, लोकसभा प्रभारी सुभाष चौधरी, पूर्व विधायक सरबत करीम अंसारी, आदित्य ब्रजवाल, अजित, अक्षय कुमार, तमरेज प्रधान, मनोज प्रधान, देशराज, अमर नाथ, भागमल एवं जितेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहें।