फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   49,349 registered candidates will participate in the high school and intermediate board examinations in the district

Roorkee News: जिले में हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा में 49,349 पंजीकृत परीक्षार्थी करेंगे प्रतिभाग

Thu, 04 Dec 2025 05:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
49,349 registered candidates will participate in the high school and intermediate board examinations in the district
जिले में वर्ष 2026 के लिए हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। शिक्षा विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस बार कुल 49,349 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में पंजीकृत हैं। इनमें से हाईस्कूल के 25592 और इंटरमीडिएट के 23757 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा मुख्य कार्यालय की ओर से बोर्ड को 129 परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया है। पिछले वर्ष 2025 में 126 केंद्रों का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया था। इस बार चार केंद्रों को अतिरिक्त रखा गया है। इनमें भगवानपुर ब्लॉक से साधुराम इंटर कॉलेज डाडा पट्टी, सरस्वती बा़लिका विद्यायल माध्यमिक इंटर कॉलेज हकीमपुर, नारसन ब्लॉक से दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज और लक्सर ब्लॉक से एसडी आदर्श इंटर कॉलेज भिक्कमपुर जीतपुर लक्सर केंद्रों में शामिल किया है।
विज्ञापन


वहीं बहादराबाद ब्लॉक से इस बार एक परीक्षा केंद्र को हटाया गया है। परीक्षा केंद्रों के चयन में इस बार विशेष ध्यान सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, भवन की स्थिति, यातायात सुविधा और सीसीटीवी की उपलब्धता पर जोर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर साफ–सफाई, पेयजल, बिजली एवं बैठने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल और इंटर की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड की ओर से जल्द ही परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम (टाइम टेबल) जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 2026 में होने वाली परीक्षाओं के लिए पंजीकरण में पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसमें हाईस्कूल में 1,218 छात्र अधिक पंजीकृत हुए हैं। वहीं इंटर में 98 छात्र अधिक जुड़े हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि यह बढ़त उन प्रयासों का परिणाम है जिनमें विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, ड्रॉपआउट रोकने और छात्रों को बोर्ड परीक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाए गए।




जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने इस बार नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा कराने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्य व्यवस्था हाई-रिस्क सेंटरों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश, उड़न दस्ते की तैनाती, केंद्रों पर समय-समय निरीक्षण, इसके अलावा, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मार्ग योजना भी तैयार की जा रही है।

परीक्षा केंद्रों का विवरण ब्लॉक के अनुसार

विकासखंड परीक्षा केंद्रों की संख्या

बहादराबाद 45

भगवानपुर 16

खानपुर 04

लक्सर 17

नारसन 18

रुड़की 29
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed