फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   49 students became sick, hospitalized

49 छात्र-छात्राओं की तबियत बिगड़ी, भर्ती

Mon, 05 Sep 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 05 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
49 students became sick, hospitalized
अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे - फोटो : amarujala

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर (लंढौरा)  में खाना खाने से 49 छात्र-छात्राओं की अचानक तबियत बिगड़ गई। आननफानन में शिक्षक और कर्मी बच्चों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। लेकिन हालत गंभीर होने पर सभी को तड़के तीन बजे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सोमवार शाम तक अधिकतर बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। प्रधानाचार्य जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में भर्ती छात्राओं ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने रविवार रात भी खाना खाया था। लेकिन खाने के कुछ घंटे बाद ही उनकी तबियत बिगड़ गई। कुछ देर में ही सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। पहले कुछ छात्राओं को पास के निजी अस्पताल में दिखाया गया। लेकिन डाक्टर ने जवाब दे दिया। इससे विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। उसके बाद सभी को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया गया। देखते ही देखते 48 छात्राएं और एक छात्र सिविल अस्पताल पहुंच गए। चिकित्सक डा. अफजल और चीफ फार्मासिस्ट बडोला ने बताया कि दूषित खाना-खाने से बच्चों को उल्टी-दस्त हुए हैं। सूचना पर कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल सहित अन्य कर्मी भी अस्पताल पहुंच गए। उसके बाद सभी बच्चों को भर्ती कर दिया गया। डा. संजय कंसल ने बताया कि सोमवार देर शाम तक अधिकतर बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


जांच के बाद कार्रवाई: प्रधानाचार्य
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप सिंह पुंडीर ने बताया कि वह छुट्टी पर थे। तभी उन्हें बड़ी संख्या में बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना मिली। उसके तुरंत बाद वह पहले सुबह स्कूल फिर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि किस कारण से इतने बच्चों की तबियत खराब हुई है। बाहर से कुछ खाना आया था या स्कूल के खाने में गड़बड़ी थी इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed