{"_id":"57bddfa84f1c1bf94ad4f4e1","slug":"465-liters-of-raw-liquor-seized-8-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" 465 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 8 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
465 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 8 गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
wine
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग की ओर से बुधवार को कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टीम ने पांच गांवों में आठ स्थानों पर छापे मारे। टीम ने यहां से 465 लीटर कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए । साथ ही आठ लोग गिरफ्तार भी किए गए । जबकि दो लोग मौके भाग निकले ।
आबकारी निरीक्षक एमएस पतियाल के नेतृत्व में आबकारी टीम ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की। टीम सबसे पहले टिकौला गांव पहुंची। यहां पर एक स्थान पर छापा मारकर टीम ने जसबीर और अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 131 पव्वे बरामद किए। इसके बाद नारसन कला में छापा मारा। यहां पर दो स्थानों पर आठ केनों में 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने पवन और एक महिला को यहां से गिरफ्तार किया। शेरपुर खेलमऊ में एक स्थान से एक केन कच्ची शराब बरामद की।
यहां से टीम ने एक महिला को गिरफ्तार किया। टिकौला गांव में भी छापे मारे गए। यहां पर तीन स्थानों पर कच्ची शराब बनती पाई गई। टीम ने यहां से तीन केन कच्ची शराब बरामद की साथ ही शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए। टीम ने इस गांव से नरेश पाल, लक्की, रूपी को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक एमएस पतियाल ने बताया कि आठ स्थानों से 465 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। आठ लोगों का चालान किया गया है। हालांकि दो आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। यह अभियान अभी जारी रहेगा। टीम में एचआर जाफरी, भजन चौहान, अजब सिंह, जितेंद्र चौहान, श्रृष्टि, नितिन और मधुर के नाम शामिल हैं।