{"_id":"68f281c60221a4cd740a6207","slug":"45-women-cheated-of-rs-273-lakh-roorkee-news-c-5-1-drn1027-814542-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 45 महिलाओं से 2.73 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 45 महिलाओं से 2.73 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मचारियों ने अपनी शाखा के उपभोक्ताओं के पैसे मार लिए। यह पैसा कंपनी में जमा कराया जाना था। ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गंगनहर कोतवाली को भोकरहेडी मोहल्ला सुभाष चौक भोपा जिला मुजफ्फरनगर निवासी निजी कुमार ने बताया कि वह गणेश चौक स्थित फाइनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर है। आरोप है कि कंपनी कर्मचारी अनुज कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर शाखा की करीब 45 महिलाओं की 2.73 लाख की रकम कंपनी में जमा नहीं कराकर खुद हड़प ली। इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि अनुज कुमार निवासी मोहल्ला हरिजनान कस्बा झबरेड़ा, अवनीश निवासी निरगाजानी भोपा मुजफ्फरनगर और यशविंदर निवासी केरी बाबरी शामली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।